चित्रकूट-मंदाकिनी का जल और कामतानाथ की रज लेकर रवाना हुई श्रीराम रथ यात्रा।

चित्रकूट-मंदाकिनी का जल और कामतानाथ की रज लेकर रवाना हुई श्रीराम रथ यात्रा।

 चित्रकूट: रामघाट से जबलपुर के लिए सोमवार को श्रीराम रथ यात्रा निकाली गयी। यात्रा में शामिल हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने जयकारे लगाते हुए प्राचीन कामतानाथ मुखार बिन्दु तक पैदल भ्रमण किया। 

   धर्मनगरी स्थित रामघाट में आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय धर्मयात्रा प्रमुख छेदीलाल गौतम ने बताया कि यह श्रीराम रथ यात्रा चित्रकूट से मां मंदाकिनी का पावन जल, भगवान कामतनाथ की पवित्र रज, श्रीराम शिला एवं श्रीराम दरबार लेकर आज संस्कार धानी जबलपुर के लिए रवाना हो रही है। यात्रा के संयोजक मध्य प्रदेश सरकार से कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रविकरण साहू की अगुवाई में यात्रा रवाना हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम मन्दिर निर्माण और आगामी 22 जनवरी को अयोध्या मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे समाज में उत्साह का माहौल है। विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमित मिश्रा व विभाग समरसता प्रमुख रामचरण तिवारी ने बताया कि स्थानीय संतों का आशीर्वाद लेने के बाद यात्रा रामघाट से प्राचीन मुखार बिन्दु तक जाएगी। वहां से जबलपुर के लिए रवाना होगी। 

   इस मौके पर दिगम्बर अखाडा के महंत दिव्य जीवन दास, संतोषी अखाडा के महंत रामजी दास आदि मौजूद रहे।