चित्रकूट-मकर संक्रान्ति पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में हुआ कार्यक्रम।

चित्रकूट-मकर संक्रान्ति पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में हुआ कार्यक्रम।

चित्रकूट: मकर संक्रांति के अवसर पर राजकीय संप्रेषण गृह किशोर चित्रकूट में मकर संक्रांति पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक अधीक्षक वीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    राजकीय संप्रेषण गृह किशोर के योगाचार्य संजय कुमार ने कहा कि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आता है। इस दिन सूर्य नमस्कार और सूर्य ध्यान करने से शरीर में दीर्घकाल तक ऊर्जा व शक्ति का संचार बना रहता है। योगाचार्य सभी को सूर्य नमस्कार की 12 क्रियाएं, 12 भेदों के साथ कराया। साथ ही सूर्य ध्यान का अभ्यास कराते हुए बताया कि मकर संक्रांति पर योग की यह क्रिया अवश्य करनी चाहिए, जिससे निरोगी काया प्राप्त हो सके। साथ ही सभी सेवासियों को सात्विक जीवन व सात्विक भोजन के महत्व को भी विस्तार से समझाया गया। 

    इस मौके पर सहायक अधीक्षक वीर सिंह, सुरेश, दीपचंद आदि मौजूद रहे।