सहारनपुर के गीतकार नरेन्द्र मस्ताना को लोरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 

सहारनपुर के गीतकार नरेन्द्र मस्ताना को लोरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 

-दस हजार रुपये की नकद राशि व प्रमाण पत्र मिला

रिपोर्ट–भवानी सैनी

सहारनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित अखिल भारतीय गीत व लोरी प्रतियोगिता में सहारनपुर के वरिष्ठ गीतकार नरेन्द्र मस्ताना को जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला है। पुरस्कार में संस्कृति मंत्रालय द्वारा दस हजार रुपये की नकद राशि तथा प्रमाण पत्र दिया गया है। 
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक अखिल भारतीय गीत व लोरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें रचनाकारों से ऑनलाइन उनकी रचनाएं आमंत्रित की गयी थी। प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रत्येक जिले में तीन-तीन पुरस्कार घोषित किये गए है। लोरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सहारनपुर के गीतकार नरेन्द्र वर्मा (मस्ताना) को दिया गया है। जबकि दूसरा पुरस्कार गगन सैनी तथा तीसरा पुरस्कार दीपा को दिया गया है। नरेन्द्र मस्ताना पिछले काफी अरसे से गीत, लोरी, लोकगीत व बाल साहित्य के क्षेत्र में साधना कर रहे है। 
उनकी इस उपलब्धि पर समन्वय के अध्यक्ष डॉ.ओपी गौड़, महासचिव डॉ.आर पी सारस्वत, विभावरी के अध्यक्ष बालेश्वर जैन, सुरेश सपन, डॉ.विजेन्द्रपाल शर्मा, विनोद भृंग, राजीव उपाध्याय व प्रहलाद आतिश  ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सहारनपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आज़म उक्त प्रतियोगिता की राष्ट्रीय जूरी में शामिल रहे हैं।