कार्यकर्ता को बतौर सम्मान व समस्याओं के समाधान हेतु नगर निकायों में नामित हों सभासद : अंकित लपराणा 

कार्यकर्ता को बतौर सम्मान व समस्याओं के समाधान हेतु नगर निकायों में नामित हों सभासद : अंकित लपराणा 

••भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लखनऊ में मुलाकात के दौरान रखी मांग

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

बड़ौत।भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एड अंकित लपराना ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात कर जिले में नामित सभासदो की नियुक्त किये जाने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को श्रीमद् भगवत् गीता भेंट की। 

निकाय प्रकोष्ठ संयोजक ने कहा कि, पिछले 10 वर्षों से नगर निकायों में नामित सभासदो की नियुक्ति नहींं की गई है, जबकि पुराने कार्यकर्ता को सम्मान के रूप में तथा नगर की समस्या के त्वरित समाधान के लिए  नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में नामित सदस्यों की नियुक्ति की जानी चाहिए। बता दें कि, निकायों में जनता द्वारा सभासद चुने जाने के साथ राज्य सरकार स्तर पर सभासद नामित किए जाने की व्यवस्था रही है, जिसपर योगी सरकार में अभी तक अमल न होने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह उतना नहींं रह पाता। 

अंकित लपराणा ने बताया कि, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने जनपद में लोकसभा चुनाव में मेहनत और लगन से काम किया है। इसका ही फल है कि, जिले में गंठबंधन के प्रत्याशी की लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि ,भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलती है।