फिर पुराने रंग में दिखे गुरमीत सिंह,लाइव प्रसारण के दौरान अनुयायियों को सुनाए भजन

फिर पुराने रंग में दिखे गुरमीत सिंह,लाइव प्रसारण के दौरान अनुयायियों को सुनाए भजन

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में एक बार फिर अपने पुराने रंग में नज़र आये। इंटरनेट लाइव प्रसारण के दौरान गानों की धुन पर भजन गाते, प्रवचन करते और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते वीडियो में दिखाई दिये। 

40 दिन की पैरोल मिलने के बाद 15 अक्टूबर को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में पहुंचे थे। इस बार वह दीपावली भी यहीं मनाएंगे। इंटरनेट लाइव प्रसारण के दौरान वह प्रदेश के कई जनपदों के हजारों अनुयायियों से रूबरू हुए। इस दौरान संगत को संगीत की धुन पर कई भजन, सुनाए, घर पर रहकर सेवा सुमिरन करने का संदेश दिया तथा गुरुमंत्र व आशीर्वाद भी दिया। 

इस दौरान युवा पीढ़ी को नशे व अपराध से दूर रखने व संस्कारित करने का संगत से आह्वान किया। इंटरनेट प्रसारण के दौरान कई बार बाधा आने पर डेरा प्रमुख परेशान भी दिखाई दिये। उधर आश्रम परिसर के बाहर सुरक्षा व्सवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। सेवादार अपनी अपनी सेवाओं में जुटे रहे ,जबकि अनुयायियो की भीड़ आने पर भी प्रतिबंध रहा।