चंद्रप्रभ भगवान का मस्तकाभिषेक धूमधाम से हुआ संपन्न, आयोजन में उमडे श्रद्धालु

चंद्रप्रभ भगवान का मस्तकाभिषेक धूमधाम से हुआ संपन्न, आयोजन में उमडे श्रद्धालु

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में रविवार को भगवान का मस्तकाभिषेक धूमधाम के साथ भक्ति भावपूर्ण विधिविधान से मनाया गया,जिसमें कई प्रांतों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर बड़ौत से आए पवन जैन व आदित्य जैन ने भगवान के महाभिषेक का पुण्यार्जन प्राप्त किया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओ ने भगवान का महाभिषेक किया। दिव्य शांतिमंत्रों के उच्चारण व विश्वशांति की कामना के साथ शांतिधारा की गई।भगवान के दाहिनीओर से पवन जैन, नितिन जैन, सम्यक जैन, आर्जव जैन व प्रमोद जैन परिवार एवं बायीं ओर शांतिधारा करने का सौभाग्य प्रवीण जैन, अक्षत जैन परिवार ने प्राप्त किया। जनेश्वर दास व अंकित जैन देहरादून ने भगवान् का मार्जन किया। 

इस अबसर पर पं अंकित जैन शास्त्री ने कहा, मानव जीवन में अभिषेक पूजन का बड़ा महत्व है। किसी पुण्यशाली जीव का ही अभिषेक इस संसार में मनुष्य व इंद्रों के द्वारा ही किया जाता है। किसी भी महापुरुष का अभिषेक जैसे तीर्थंकर भगवान का दो बार या तीन बार होता है। प्रथम जन्माभिषेक जो जन्म के समय होता है। दीक्षा ग्रहण करते समय देवों व मनुष्य के द्वारा होता है, परंतु वर्तमान समय में जब साक्षात् जिनेंद्र भगवान उपस्थित ना हों, तो उनके साक्षात् कल्याणक मनाकर अभिषेक का सौभाग्य असंभव है। इस समय हम अपने कर्मो का विसर्जन करने हेतु केवल जिन प्रतिमाओं का अभिषेक करते हैं। हमें अपने जीवन में भगवान का मास्तकभिषेक करना चाहिए। बड़े ही सौभाग्य से भगवान का अभिषेक मिलता है। 

आयोजन में अध्यक्ष जीवंधर जैन, महामंत्री पंकज जैन, पवन जैन, भागचंद जैन, संदीप जैन, हंस कुमार जैन,अशोक जैन, विनर्श जैन, हिमांशु जैन आदि मौजूद रहे।