भाजपा नेता धूम सिंह चैयरमेन के घर में घुसकर लाठी डंडे व फरसे से हमला, मुनीम घायल, घटना कैमरे में कैद

भाजपा नेता धूम सिंह चैयरमेन के घर में घुसकर लाठी डंडे व फरसे से हमला, मुनीम घायल, घटना कैमरे में कैद

संवाददाता‌ आशीष चंद्रमौलि

बडौत। घर में घुसकर 10-12 लोगों ने लाठी डंडो व फरसे से किया हमला। एक घायल, पीड़ित ठेकेदार ने दी थाने में तहरीर। पीड़ित ठेकेदार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। 

वरिष्ठ भाजपा नेता तथा वर्तमान में सुशासन तथा केन्द्र-राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग जिला संयोजक धूम सिंह के ठेकेदारी में रोडी डालने में सहयोगी रहे एट व्यक्ति अमरपाल ने अपने भाई व भतीजों सहित धूम सिंह के घर में घूसकर हमला बोल दिया। हमले की वजह 23 लाख रुपये की  डिमांड करना बताया गया है। हमले में चेयरमैन धूम सिंह का  मुनीम अमन त्यागी घायल हो गया। 

नगर की आवास विकास कालोनी में रहने वाले धूम सिंह पुत्र विक्रम सिंह ने बताया कि, वह अपने ठेकेदारी के काम में अमरपाल से रोडी मंगवाता रहा तथा पेमेंट भी करता रहा। इसी दौरान उसे 23 लाख रुपये नकद दिए गए, जिसके बाद से न तो माल की सप्लाई हुई और न ही पैसे लौटाए। बल्कि तगादा करने पर धमकी दी जाने लगी। 

तहरीर में बताया कि, आज सुबह करीब 11.40 पर अमरपाल अपने भाई राजकुमार, भतीजों व 10-12 अन्य लोगों को लाठी डंडे व फरसे से लैस होकर आया और हमला बोल दिया। हमले में मुनीम अमन त्यागी घायल हो गया। इसी दौरान आक्रामक होते हमलावरों से बचने के लिए धूम सिंह व अन्य के शोर को सुनकर आए लोगों ने भाजपा नेता व अन्य को बचाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पडताल में जुटी है।