पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो तस्कर गिरफ्तार 2 किलो स्मैक बरामद 

पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो तस्कर गिरफ्तार 2 किलो स्मैक बरामद 

हैदर गढ़ बाराबंकी।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक-20.11.2022 को थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1- इकबाल अंसारी पुत्र मो0 इलियास निवासी ग्रामम दरहरा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी, 2- यमुना प्रसाद गोसाई पुत्र स्व0 रामाश्रय निवासी टेसुवा सलेमचक थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को हाजीपुर पुलिया बस के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 02 कि0ग्रा0 अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 02 करोड़ रुपये) बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना असन्द्रा पर 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। 

                   पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है। अभियुक्त इकबाल अंसारी पूर्व में सउदी अरब रहता था वहां से सन् 2019 को वापस आने के बाद वहां किये गये कार्यों से अर्जित रूपयों को मादक पदार्थों के व्यापार में लगाया तथा बार-बार गिरोह के सदस्यों को बदल-बदल कर अपराध कारित करते है। गिरोह में हर सदस्य को निश्चित कार्य सौपा गया था। अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर करीब दो वर्षों से अवैध स्मैक की तस्करी की जा रही है। अभियुक्तगणों के मोबाइल तथा पूछताछ से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसमें कई लोगों की संलिप्ता प्रकाश में आई है जिस पर कार्य किया जा रहा है। गिरफ्तारी के दौरान मौके से एक अभियुक्त फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नीतीश कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक संदीप दुबे, मनोज कुमार राज किशोर दुबे कांस्टेबल दीपक यादव आकाश वर्मा आशीष तिवारी अभिषेक सिंह आदि शामिल रहे।