श्रीजी के निर्वाण महोत्सव , बडागांव में बुधवार को निकलेगी रथयात्रा

श्रीजी के निर्वाण महोत्सव , बडागांव में बुधवार को निकलेगी रथयात्रा

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा ।पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को भगवान पार्श्वनाथ का दो दिवसीय निर्वाण महोत्सव मंगलवार को विधिवत् रूप में शुरू हो गया। जैन संत त्रिलोक भूषण जी महाराज के सानिध्य में शुरू हुए अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पहले ही दिन दिल्ली आदि प्रदेशों से हजारों धर्मावलंबी पैदल यात्रा के जरिए अतिशय क्षेत्र पहुंचे। 

प्रतिष्ठाचार्य जय कुमार निशांत ने मंत्रोचार के जरिए विधान को पूर्ण कराया। वहीं विधान में 56 अर्घ्य से प्रभु का पूजन किया गया। 11 बजे क्षेत्र समिति अध्यक्ष सुकमाल जैन ने झंडारोहण किया। दोपहर 1 लकी ड्रा के जरिए अनुष्ठान के पात्रों का चयन किया गया। अनुष्ठान में दिल्ली, बरनावा, सरधना, बड़ौत, बागपत और अमीनगर सराय आदि शहरों से हजारों धर्मावलंबी पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे। 

इस अवसर पर व्याख्यान वाचस्पति डा श्रैयांस कुमार जैन बडौत वालों ने मंच संचालन किया। ना‌टिका एवं भगवान पार्श्वनाथ के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को भाव विभोर कर झूमने को मजबूर कर दिया। वातावरण चारो तरफ भगवान पार्श्वनाथमय होकर रह गया।

बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजकर पचपन मिनट पर निर्वाण का लड्डू चढाया जाएगा। इसके बाद 11 बजे मंदिर से श्रीजी की रथ यात्रा शुरू होकर त्रिलोक तीर्थ जैन मंदिर से होते हुए श्री 1008 साधुवृत्ति आश्रम, पांडुकशिला मैदान में पहुंचेगी। वहां पर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।