बालैनी टोल प्लाजा पर ज्यादा वसूली का आरोप ,सपा नेताओं में आक्रोश

बालैनी टोल प्लाजा पर ज्यादा वसूली का आरोप ,सपा नेताओं में आक्रोश

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बागपत। प्रमुख समाजसेवी एवं सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अंकुर यादव ने बागपत- मेरठ रोड स्थित बालैनी में टोल प्लाजा पर लोगों से ज्यादा वसूली का आरोप लगाते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

छात्र नेता अंकुर यादव ने कहा कि, बालैनी टोल प्लाजा पर टोल वसूली का कोई भी मानक निर्धारित नहीं है। टोल वसूली के नाम पर यहां पर लोगों को व किसानों को परेशान किया जा रहा है और उनसे ज्यादा टोल वसूली की जा रही है, जिसे वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

 कहा कि ,बालैनी के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को व किसानों को हर रोज टोल से गुजरना पड़ता है और उन्हें हर रोज कई-कई सौ रुपये टोल के नाम पर देने पड़ रहे हैं। कहा कि ,बालैनी के आसपास गांवों के लोगों को टोल मुक्त रखा जाये तथा टोल वसूली सही मानकों के अनुरूप वसूली जाये। 


कहा कि यदि जल्द से जल्द सरकार व प्रशासनिक अधिकारी इस व्यवस्था को नहीं सुधारते ,तो इसको लेकर वह बड़ी संख्या में युवाओं को साथ लेकर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।