पूर्व विधान परिषद सदस्य की पुण्य तिथि पर उमड़ा जन सैलाब,ख़ूब याद आऐ अजीत

बिछड़ा कुछ इस कदर से कि रुत ही बदल गई। एक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया।। कुछ इस प्रकार की भावनाएं ले कर नगरवासी आज पूर्व एम.एल.सी स्व.अजीत सिंह की पुण्य तिथि मे सैलाब बन कर उमड़े और अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किऐ।

पूर्व विधान परिषद सदस्य की पुण्य तिथि पर उमड़ा जन सैलाब,ख़ूब याद आऐ अजीत
स्व.अजीत सिंह (एम.एल.सी)

ब्यूरो महेंद्र राज

बीते दिवस 5 सितंबर को जनप्रिय नेता तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व.अजीत सिंह की 19वीं पुण्य तिथि पर शहर के कब्बा खेड़ा स्थित अरोड़ा रिसार्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री,विधायक, जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों समेत आम जन मानस ने अपने प्रिय दिवंगत नेता को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर जनप्रिय लोकोप्कारी दिवंगत नेता की याद में जिला अस्पताल में स्वैक्षिक रक्तदान शिविर के साथ मरीजों को दूध तथा फल वितरित किऐ गऐ।मेधावी छात्र छात्राओं तथा सेवा निवृत्त शिक्षको के सम्मान के साथ-साथ गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता और

15 दिव्यांगो को ट्राइ- साइकिल का वितरण़ किया गया।श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के उद्यान/कृषि/विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश सिंह,अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी एवं बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री)राजेश्वर सिंह आदि ने स्व.अजीत सिंह के व्यक्ति एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुऐ उनके सपनों को साकार करने हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहने वाली उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह व उनके पुत्र भाजपा नेता शशाँक शेख़र सिंह (सनी) के सतत् प्रयासों की भूरि भूरि सराहना की।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा साधना दीक्षित,जनपद के सभी विधायक गण़,विधायक अभिजीत साँगा,विधान परिषद सदस्य अरुण़ पाठक, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान,पूर्व सांसद अन्नू टंड़न,पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह,पूर्व विधायक उदय राज यादव, अंकित परिहार,जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा,प्रवींण़ मिश्रा (भानू), गायत्री शुक्ला,पूर्व ब्लाक प्रमुख बीतेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, प्रधान वीरेन्द्र सिंह,एड़.राजेश पटेल,सुशील यादव,शिवेन्द्र सिंह,कुश सिंह,निशु चौहान समेत हजारों गण़मान्य/कृतज्ञ जनों ने स्व. अजीत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किऐ।