जनपद के प्रथम एम.बी.बी.एस डा.आर सहाय की 110 वी.जयंती के उपलक्ष्य मे मनाया गया विद्यालय का 45 वाँ वार्षिकोत्सव

जनपद के प्रथम एम.बी.बी.एस डा.आर सहाय की 110 वी.जयंती के उपलक्ष्य मे मनाया गया विद्यालय का 45 वाँ वार्षिकोत्सव

ब्यूरो महेंद्र राज

जनपद के प्रथम एम.बी.बी.एस,समाज सेवी व नगर वासियों को सनातन धर्म से जोड़ने वाले स्व. डा.राजेंन्द्र सहाय की 110 वी.जयंती के उपलक्ष्य में नगर के डिवाइन मिशन/डान बास्को स्कूल का 45 वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मुख़्य अतिथि परम श्रद्धेय शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल जी ने वार्षिकोत्सव का विधिवत् शुभारंभ करते हुऐ डा.सहाय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुऐ उपस्थित अभिभावकों व जन समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

नन्हें मुन्ने छात्र/छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे संजय मिश्र (शिशु कल्याण अधिकारी),मुन्नी देवी शुक्ला (सभासद),उत्तरा चौहान (शिक्षिका),वाई.के शुक्ल (समाज सेवी),डा.मनोज श्रीवास्तव (प्रोफेसर), डा.पंकज निगम मौजूद रहे।विद्यालय प्रबंधिक/प्राचार्या प्रतिमा सहाय,निदेशक इं.शतायु सहाय व निदेशिका शिवानी सहाय ने उपस्थित अभिभावकों व जन समूह का आभार व्यक्त किया।