कोमल है कमजोर नहीं,शक्ति का नाम ही नारी है,धन्यवाद मोदी जी

ब्यूरो महेंद्र राज (मण्डल प्रभार)

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को प्राप्त हुई बड़ी उपलब्धियों पर आयोजित एक बृहद धन्यवाद कार्यक्रम मे बीते दिवस जनपद उन्नाव की भा.ज.पा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा साधना दीक्षित के नेतृत्व में सदर विधानसभा में  महिला मोर्चा की

बहनों ने रैली निकाल कर  माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर एक संक्षिप्त बैठक में जिलाध्यक्षा साधना दीक्षित ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ न केवल कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही हैं,बल्कि सेना एवं अंतरिक्ष विज्ञान जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त करते हुए आसमान की बुलंदियों छू रही हैं।ऐसे में भारतीय लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था संसद में महिलाओं को
आरक्षण देकर मान बढ़ाने का काम किया है।उन्होंने आगे कहा

कि, कोमल है तू कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है। जग को जीवन देने वाली,मौत भी तुझसे हारी है।सतियों के नाम पर तुझे जलाया गया,सीता जैसी अग्नि परीक्षा भी हुई।बहुत हो चुका अब मत सहना,तुझे इतिहास बदलना है।कोमल है तू कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है।माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत संपूर्ण भा.ज.पा शीर्षस्थ नेतृत्व इस शक्ति को बढ़ावा दे रहा है।इस अवसर पर शहर विधान सभा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं तथा बालिकाओं ने हिस्सा ले कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।