संचारी रोग अभियान को हरी झण्डी दिखाकर आम जनमानस को संचारी रोगों के विषय में जागरूक करने हेतु रैली को कलैक्ट्रेट सभागार एटा से जिला अस्पताल तक किया गया रवाना।

संचारी रोग अभियान को हरी झण्डी दिखाकर आम जनमानस को संचारी रोगों के विषय में जागरूक करने हेतु रैली को कलैक्ट्रेट सभागार एटा से जिला अस्पताल तक किया गया रवाना।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के अनुपालन में महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक संपूर्ण प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में साप्ताहिक कार्यक्रम जनपद स्तर,तहसील स्तर, ब्लाक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान 03 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक चलाया जा रहा है 03 अक्टूबर को कलैक्ट्रेट सभागर एटा से संचारी रोग अभियान को हरी झण्डी दिखाकर आम जनमानस को संचारी रोगों के विषय में जागरूक करने हेतु रैली को कलैक्ट्रेट सभागार एटा से जिला अस्पताल एटा तक रवाना किया गया। संचारी रोगों की रोकथाम के लिये सबसे महत्वपूर्ण कदम स्वच्छता होती है। इसलिए स्वच्छता जागरूकता अभियान को उक्त कार्यक्रम को सम्मिलित कर आमजनमानस को जागरूक किये जाने का भी प्रयास किया गया है।