धोखाधड़ी तथा चोरी के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

धोखाधड़ी तथा चोरी के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा 

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं0- 91/2023 धारा 379/420 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त दशरथ यादव पुत्र अजयपाल यादव निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस वर्तमान पता मैहर थाना बादरी जनपद सागर मध्य प्रदेश को मारहरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
1. दशरथ यादव पुत्र अजयपाल यादव निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस वर्तमान पता मैहर थाना बादरी जनपद सागर मध्य प्रदेश।