भदोही के गौ सेवक भारत कर्मवीर सम्मान 2023 के लिए चयनित

खबर इंडिया के प्रधान संपादक 10 सितंबर को मुंबई में करेंगे सम्मानित

भदोही के गौ सेवक भारत कर्मवीर सम्मान 2023 के लिए चयनित

भदोही। जनपद भदोही महाराजगंज के रहने वाले सुशील मिश्रा उर्फ काऊ मिश्रा बीते कई वर्षों से अपने व्यवसाय के साथ साथ गौ सेवा भी बढ़ चढ़कर कर रहे हैं। गौ सेवा करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुशील मिश्रा उर्फ को काऊ मिश्रा की गौसेवा प्रेम भावना को देखते हुए उन्हें काऊ मिश्रा के नाम से भी लोगों ने बुलाना शुरू कर दिया। बताया जाता है की सुशील मिश्रा असहाय एवं घायल गायों को देखकर अपने को रोक नहीं पाते और उनकी सेवा और इलाज कहीं भी करने लगते हैं जिसे देखकर लोगों में उनके प्रति सम्मान और उत्सुकता बढ़ रही है। जिससे लोग गौ सेवा हेतु प्रेरित हो रहे हैं जिसे देखकर खबर इंडिया के प्रधान संपादक ने 10 सितंबर को मुंबई में कर्मवीर सम्मान हेतु चयनित किया है। आज के समय में इंसान-इंसान का दुश्मन बना हुआ है तो पशु पक्षियों से प्रेम कैसे निभा सकता है। लेकिन औराई विकास खंड में कई नजारे दिल का राहत देते हैं। कहा गया है कि परोपकार से बढकर कोई धर्म नही और दूसरों को कष्ट देने से बढकर कोई पाप नही है और यह वाक्य सच में अपने आप में बहुत ही प्रेरणादायक और प्रभावी है। और ऐसे बहुत से लोग है जो अपने सेवा कार्य से अपनी अलग छाप छोडते है। कुछ लोग ऐसे भी देखे जाते है जो समाज में होते हुए ऐसा कार्य करते है जो अपने आप में मिशाल होता है।