धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव,भारी संख्या में ब्राह्मण समाज हुआ एकत्रित 

भगवान विष्णु के छठे अवतार थे भगवान परशुराम 

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव,भारी संख्या में ब्राह्मण समाज हुआ एकत्रित 

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव,भारी संख्या में ब्राह्मण समाज हुआ एकत्रित 

- भगवान विष्णु के छठे अवतार थे भगवान परशुराम 

- पृथ्वी पर धर्म की रक्षा करने के लिए भगवान परशुराम ने अधर्मियो का किया है संहार

थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में आने वाले ब्राह्मण समाज के लोगो ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद मंदिर में किए गये यज्ञ में आहुति दी। सामूहिक आरती के पश्चात भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। भगवान परशुराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद शर्मा, विजय कौशिक, संजय शर्मा, मोहित शर्मा, हरेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, सौरभ पंडित मेरठ, वर्षा शर्मा शामिल हुए! कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर से भी ब्राह्मण समाज के लोगो ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मुकेश शास्त्री द्वारा किया गया। जन्मोत्सव में सभी वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विपत्ति के समय जब कोई रास्ता दिखाई नहीं देता तो उस समय भगवान ही मनुष्य को रास्ता दिखाकर मदद करते हैं। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। उन्होंने पृथ्वी पर धर्म की रक्षा के लिए अधर्मियों का संहार किया। विजय कौशिक ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील शर्मा, राजेश शर्मा, अवनीश दीक्षित, योगेंद्र शर्मा, गौतम शर्मा, अन्य शामिल रहे।