चित्रकूट-उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का चित्रकूट प्रवास - ग्रामोदय कृषि परिसर में आधुनिक व्यायाम शाला का किया शुभारंभ।

चित्रकूट-उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का चित्रकूट प्रवास  - ग्रामोदय कृषि परिसर में आधुनिक व्यायाम शाला का किया शुभारंभ।

चित्रकूट: प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने चित्रकूट प्रवास के दौरान महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नाना जी परिसर स्थित कृषि संकाय में आधुनिक व्यायाम शाला का उदघाटन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा मौजूद रहे।

   इसके पूर्व उन्होंने नाना जी परिसर स्थित प्रख्यात समाज शिल्पी भारत रत्न नाना जी देशमुख की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रंद्धाजलि अर्पण किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि से सम्बन्धित स्नातक, परास्नातक और शोध पाठ्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही आश्वासन दिया कि बीएससी कृषि, एमएससी कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीट्स बढाने के लिए आवश्यक संसाधनों के लिए सहयोग किया जाएगा। कृषि से सम्बन्धित शोध कार्य के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने संभावनाओं को तलाशने पर जोर दिया। इसी क्रम में उन्होंने आधुनिक व्यायाम शाला में व्यायाम किया और प्रतीकात्मक टेबल टेनिस खेल खेला। उन्होंने कृषि संकाय ग्राउंड पर एक वृक्ष रोपण कर ट्री गार्ड स्थापित किया। कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो डीपी राय ने बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने किया।