पंच पल्लव का वृक्षारोपण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है- अनिरुद्ध तिवारी

पंच पल्लव का वृक्षारोपण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है- अनिरुद्ध तिवारी

ज्ञानपुर,भदोही:- "वृक्ष आपके द्वार " कार्यक्रम के तहत आज  कंपोजिट विद्यालय सारीपुर के प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह के द्वारा पंच पल्लव वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी ने कहा कि हम सबको अशोक कुमार गुप्ता का ऋणी होना चाहिए जिन्होंने विगत 6 वर्षों से स्वयं के खर्चे से अनवरत वृक्षारोपण की लौ जला रखी है। पंच पल्लव जिसमें पीपल, पाकड़ ,बरगद ,गूलर और आम के पौधे होते हैं जो हमारे सनातन परंपरा के किसी भी पूजा पाठ के लिए नितांत आवश्यक होते हैं। दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि 1802 दिनों से आप द्वारा वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाए रखने का भगीरथ प्रयास किया जा रहा है जो काबिले तारीफ है। यदि हम भारतीय अपने अतीत की ओर झांके तो हमें ज्ञात होगा कि पर्यावरण के संदर्भ में हमारे पूर्वज कितने दूरदर्शी और बुद्धिमान थे। उन्होंने जीवन में वृक्षों की महत्ता व उपयोगिता का अनुभव किया और इसी दृष्टि से उन्होंने लोक-  जीवन में वृक्ष पूजा की परंपरा को प्रचलित की। राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि रामायण काल में समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाले पंच पल्लव वृक्ष का उल्लेख मिलता है। बौद्ध धर्म में भी वृक्ष की महत्ता प्रतिपादित करने वाले अनेकानेक साक्ष्य मिलते हैं। इस अवसर पर संकुल प्रभारी विजय प्रताप सिंह , हरिश्चंद्र  पाठक, योगेश पांडेय, सुशील त्रिपाठी डॉ रत्ना गुप्ता मनोज कुमार यादव एवं राजेंद्र बघेल उपस्थित रहे।