लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों के साथ डोर टू डोर वोट बढ़ाने का करेंगे काम

- प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा कार्यालय पर मतदाता चेतना अभियान को लेकर हुई बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों के साथ डोर टू डोर वोट बढ़ाने का करेंगे काम

मंडल ब्यूरो अनिल चौधरी

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी लोकसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मतदाता चेतना अभियान को लेकर एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी द्वारा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य रहे। बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजक ,शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष ,भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नई मतदाता सूची शक्ति केंद्र संयोजकों को दी गईं। जिससे कि वह अपने-अपने बूथ अध्यक्षों के साथ बैठकर वोट बढ़वाने का कार्य कर सकें। 1 जनवरी 2024 को जो व्यक्ति 18 में वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं  उनका नया वोट उनके घर-घर जाकर संपर्क करके बनवाना है। वहीं भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन द्वारा जो भी कार्य दिया जा रहा है उसको हम सब लोग एक दूसरे का सहयोग कर मेहनत से पूरा करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में मतदाता चेतना अभियान संयोजक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, सुनील वर्मा एडवोकेट, अमित भौतिका, नरेंद्र ग्रोवर, रामजीलाल, अमित गुप्ता भोला, प्रदीप कुमार सिंह, राजकुमार जैन, कपिल खुराना, देवेश गौतम, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, पूनम शर्मा, बाला शर्मा, राजकुमारी चौहान, दिलीप चौधरी, विशाल ठाकुर, अशोक गोला, अखिलेश गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।