सफाई मजदूर संघ के मुरसान नगर पंचायत के अध्यक्ष बनाये गए रामनिवास, अन्य को भी दी गई जिम्मेदारी

सफाई मजदूर संघ के मुरसान नगर पंचायत के अध्यक्ष बनाये गए रामनिवास, अन्य को भी दी गई जिम्मेदारी

मंडल ब्यूरो अनिल चौधरी

- सफाई कर्मचारियों पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे बोले जिला अध्यक्ष दिलीप डब्बू, 

- सफाई कर्मचारियों के पीएफ खाने वाले लोगों के खिलाफ संगठन चलाएगा अभियान

हाथरस। स्थानीय निकाए सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप डब्बू लगातार सफाई कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने को लेकर जनपद में संगठन को मजबूत कर रहे है। उसी क्रम में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ने मुरसान नगर पंचायत में टीम का गठन किया। जिसमें नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी राम निवास को दी गई। राजू, लखन कुमर, दीपक चौहान, मोहन लाल आदि को पदाधिकारी बनाया गया है। इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सफाई कर्मचारी पर दिन प्रतिदिन उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। संगठन के संज्ञान में आया है कि जनपद की सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर पीएफ का घोटाला किया जा रहा है, न ही समय से वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारी बहुत कम वेतन में अपना जीवन यापन कर रहा है। जो भी पीएफ का पैसा डकार रहे है उनके खिलाफ संघटन अभियान चलाएगा।
इस मौक़े पर दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।