बंदरों के हमले से बचने के लिए छत से गिरा श्रमिक ,गम्भीर हालत में दिल्ली अस्पताल में भर्ती

बंदरों के हमले से बचने के लिए छत से गिरा श्रमिक ,गम्भीर हालत में दिल्ली अस्पताल में भर्ती

••बंदरों को पकडवाने को चलाएं अभियान, जिलाधिकारी से मांग

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कस्बे में बंदरों के झुंड के हमले से बचने के लिए मकान की छत से गिरे श्रमिक को गम्भीर हालत में दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां उसकी हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है।

कस्बे के नालापार मौहल्ले में 41 वर्षीय अकरम परिवार के साथ रहता है। बीती रात मकान की छत पर सोया था। शुक्रवार सुबह बंदरों का झुंड छत पर पहुंचा, जिनके हमले से बचने के प्रयास में अकरम भागा ,तो मुंडेर से पैर फिसलकर नीचे जा गिरा। परिजनों ने तभी उसे प्राथमिक उपचार दिलाकर दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया।

रोजाना हमले कर रहे बंदर

कस्बे में बंदरों की भरमार बनी हुई है तथा इनमें से ज्यादातर बंदर झुंड के रूम में रहते हैं।वहीं तपिश भरी गर्मी में वे ज्यादा हमलावर हो रहे हैं। आए दिन 5 से 7 कस्बा वासियों को काटकर घायल कर रहे हैं ,जिसके चलते सीएससी पर रोजाना 30 से 35 लोग रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

हमले में कई मौत

बंदरों के हमले में कस्बे में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। पिछले दिनों औरंगाबाद मोहल्ले में बंदरों के हमले में वृद्ध महिला की मौत हुई थी। कस्बावासियों ने जिलाधिकारी से बंदरों को पकडवाकर दूर जंगलों में भिजवाने की मांग की है।