आज बेटियां भी नहीं कम, कर सकती है भाई की भी रक्षा : राम रहीम

आज बेटियां भी नहीं कम, कर सकती है भाई की भी रक्षा : राम रहीम

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली। संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने बुधवार को ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से जुड़ी देश-विदेश की साध-संगत को भैया दूज की बधाई दी। 

शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा से संत राम रहीम ने ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से समस्त साध-संगत को भैयादूज की बधाई देते हुए कहा कि, बहन-भाई का रिश्ता एक स्वच्छ रिश्ता होना चाहिए। हमारी जो संस्कृति है उसके अनुसार बहन की रक्षा के लिए रक्षाबंधन का त्योहार भी आता है, लेकिन आजकल बेटियां भी कम नहीं हैं, वो भाई की भी रक्षा कर सकती हैं। राम रहीम ने कहा कि ,बहन-भाई दोनों एक-दूसरे के लिए स्वस्थ रिश्ता रखते हुए सिर्फ रक्षा ही नहीं करनी है ,बल्कि एक-दूसरे को अच्छे कर्मों के लिए उत्साहित भी करना है। साथ में उन्हें आगे बढ़ने के लिए और घर में खुशियां लाने के लिए भी प्रेरित करें। 

राम रहीम ने कहा कि, आज त्योहारों का समय चल रहा है। अगर इन त्योहारों में मनुष्य राम-नाम को जोड़ ले, तो खुशियां दोगुणी-चौगुणी हो जाएंगी।