किसानों का शोषण बर्दाश्त नही करेगा किसान मजदूर संगठन, 10 जुलाई को बड़ौत तहसील में धरने का ऐलान

किसानों का शोषण बर्दाश्त नही करेगा किसान मजदूर संगठन, 10 जुलाई को बड़ौत तहसील में धरने का ऐलान

••दीपक शर्मा को किसान मजदूर संगठन के युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

संवाददाता सीआर यादव

अमीनगर सराय।किसान मजदूर संगठन की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि, सरकार जबरन किसानों पर मीटर थोप रही है।किसानों के बिलों की माफी दिखावा है।खसरा खतौनी में अभिलेख गलत सहित किसानों को बेवजह शर्तो में घेरा जा रहा है। संगठन सरकार के खिलाफ बड़ौत तहसील में 10 जुलाई को धरना देगा। 

संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता दीपक शर्मा के आवास पर किसान मजदूर संगठन की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि, वर्तमान में सरकार किसानों का शोषण कर रही है। मुफ्त बिजली के नाम पर अनाधिकृत शर्तें किसानों पर थोपी जा रही हैं। किसानो के निजी नलकूप पर  जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं। खतौनी में राजस्व विभाग की कमी की वजह से अंश गलत हो गए हैं । किसानों से बेमतलब तहसीलों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान को लेकर किसान मजदूर संगठन 10  जुलाई को बड़ौत तहसील में धरना प्रदर्शन करेगा।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कालूराम हिलवाड़ी की उपस्थिति में दीपक शर्मा को युवा संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया तथा श्रीधर शर्मा को नगर अध्यक्ष अमिनगर सराय की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान महेश शर्मा सभासद नगर उपाध्यक्ष, मुकेश प्रजापति नगर महासचिव, कपिल भारद्वाज युवा नगर अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में रोहित शर्मा,विकाश जैन,यशवीर हिलवाडी, दिनेश जैन आदि उपस्थित रहे।