महिला को सांप ने काटा , से बची जान

महिला को सांप ने काटा , से बची जान

सीआर यादव

अमीनगर सराय। क्षेत्र के लुहारा गांव मे मायके आई हुई महिला को अनाज साफ करते हुए सर्प ने काट लिया, जिसके बाद महिला की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला की हालत देख पड़ोस के गााव मे वैद्य को दिखाया लेकिन आराम न मिलने पर महिला को बालैनी के निजी अस्पताल में दिखाया, जहाँ महिला की जान बचाई जा सकी।

 

क्षेत्र के लुहारा गांव मे अपने मायके आई हुई महिला रूबी पुत्री फिरोज अपने घर के काम मे लगी हुई थी , घरवालों के कहने पर रूबी अनाज की टंकी से अनाज साफ करने लगी, तभी टंकी के नीचे से निकलकर सर्प ने महिला को डस लिया। रूबी के शोर मचाने पर परिजन दौड़कर आये और सर्प देखकर घबरा गये। परिजन रूबी को लेकर पास के गाव केडवा मे वैद्य के यहाँ पहुंचे ,जहाँ उन्होंने उपचार किया ,लेकिन रूबी को आराम न लगने पर परिजन रूबी को बालैनी के निजी नर्सिंग होम लेकर गये ,जहाँ महिला का उपचार किया गया। परिजनों का कहना है की अब रूबी की हालत में सुधार है।दूसरी ओर ग्रामीणों ने मिलकर सर्प को मार दिया |