खबर प्रकाशित होने पर जागी पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम छात्राओं को किया जागरूक।

खबर प्रकाशित होने पर जागी पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम छात्राओं को किया जागरूक।

 
इसरार अंसारी खबर का असर 
मवाना।बहसूमा कस्बे में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने क्षेत्र में स्कूल कॉलेजों के आसपास अभियान चलाकर बिना वजह घूम रहे लड़कों से पूछताछ की। वहीं कॉलेजों की छात्राओं को जागरुक भी किया। बता दें कि 12 नवंबर को हिंदी दैनिक शाह बुलेटिन ने एंटी रोमियो स्क्वायड अभियान के गायब होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने कस्बे के स्कूल कॉलेजों व बाजार के आसपास अभियान चलाया। जिसमें अनावश्यक घूम रहे युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। साथ ही श्रीमनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को बताया कि अगर कोई भी असमाजिक तत्व उनके साथ छेड़छाड़ या उनका पीछा करते है तो तुरन्त पुलिस को सूचना दे ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम में उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने छात्राओं से बात की। उन्हें बताया कि अगर रास्ते में कोई परेशान करे तो तुरन्त पुलिस को सूचना दे या फिर डायल 112, 1090 पर काल करे। महिला कांस्टेबल संगीता ने भी छात्राओं से कहा कि अपराध का डटकर मुकाबला करे और हेल्प लाइन नंबर 1090 के बारे में छात्राओं को जागरुक किया। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम में उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह, कांस्टेबल अमित चौधरी, कांस्टेबल अजय चाहर, महिला कांस्टेबल संगीता मौजूद रही।