भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की शोभायात्रा , बैंड बाजों के साथ यमुना तट लेजाकर किया विसर्जन

भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की शोभायात्रा , बैंड बाजों के साथ यमुना तट लेजाकर किया विसर्जन

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा ।कस्बे में सोमवार को भगवान् विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। काठा गांव पहुंचकर प्रतिमा यमुना में विसर्जित की गई।

कस्बे में रविवार को विश्वकर्मा जी की जयंती धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई गई थी। बड़ागांव रेलवे फाटक के पास  विश्वकर्मा जी की प्रतिमा को विराजमान कर यज्ञ और पूजन व भंडारा भी किया गया था। सोमवार को प्रतिमा की कस्बे में विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा दोपहर बाद बड़ागांव रेलवे फाटक से शुरू हुई ,जिसे राजकुमार विश्वकर्मा ने विधिवत् शुरू कराया। डीजे के साथ यात्रा ने पूरे कस्बे में प्रमुख मार्गो पर भ्रमण किया। इसके बाद काठा गांव पहुंची। वहां प्रतिमा को यमुना में विसर्जित करते हुए भक्तों ने भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए। यात्रा में सोनू कुमार, राजेश महतो, शिवचन्द्र दास, सुरेन्द्र महतो समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।