प्रसिद्ध जैन तीर्थ पद्मावती धाम में पंचकल्याणक की तैयारियां, सरस्वती माता ने किया कमेटी का गठन

प्रसिद्ध जैन तीर्थ पद्मावती धाम में पंचकल्याणक की तैयारियां, सरस्वती माता ने किया कमेटी का गठन

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

खेकड़ा |नगर के प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां प्रारम्भ।पद्मावती धाम की संचालिका गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी ने बताया कि, वर्ष 2023 में धाम में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। 

नवगठित समिति में सुनील जैन को अध्यक्ष, आदिश जैन को उपाध्यक्ष, प्रवीण जैन को उपाध्यक्ष, नवीन जैन को मुख्य संयोजक तथा संजीव जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है | 

वहीं लाजपत जैन को सह कोषाध्यक्ष, अंकुश जैन को महामंत्री, प्रवीण जैन को संघपति व कवि जैन को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही अपेक्षा व्यक्त की गई कि ,सभी पदाधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का बखूबी पालन करेंगे और पंचकल्याणक महोत्सव को भव्य बनाने व शांतिपूर्ण सम्मन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।


 इस अवसर पर सरस्वती माताजी ने पंचकल्याणक महोत्सव के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। समिति के पदाधिकारियो ने कहा कि, वर्ष 2023 में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। 
पंचकाल्याणक महोत्सव के लिए अनेक साधु-संतों को आमंत्रित किया जा रहा है।