बागपत क्षेत्र विकास संकल्प यात्रा में जुटे ग्रामीण, इंजी रामवीर सिंह का जोरदार स्वागत

बागपत क्षेत्र विकास संकल्प यात्रा में जुटे ग्रामीण, इंजी रामवीर सिंह का जोरदार स्वागत

••परशुराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे कद्दावर भाजपा नेता, महंत ने दिया आशीर्वाद

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बागपत। लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित प्रत्याशी इंजी चौ रामवीर सिंह तोमर सिरसली ने पुरा महादेव मंदिर परिसर में की पूजा अर्चना। भगवान् परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर माथा टेका, जहां मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का विधान जारी है।इस दौरान जलाभिषेक करते हुए मंदिर परिसर की परिक्रमा के साथ ही विकसित बागपत संकल्प यात्रा के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया, साथ ही किसानों के मसीहा व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापन एवं ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू की। 

इस मौके झुंडपुर गांव में संजीव चौधरी मनोज चौधरी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया व आजमपुर मुलसम में चौ बृजपाल सिंह महेश चौधरी के नेतृत्व ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इंजी रामबीर सिंह ने कहा कि, जो सम्मान क्षेत्र की जनता उनपर भरोसा करते हुए दे रही है, उसके लिए कोई शब्द नहीं है, किंतु सपनों को साकार करने की गारंटी जरूर है। मौका मिलते ही क्षेत्रों के विकास में तथा जन समस्याओं के समाधान में हर समय सहयोगी की भूमिका रहेगी। 

इंजी रामवीर सिंह ने कहा कि,अगर पार्टी की ओर से उन्हें किसी भी प्रकार का मौका मिला, तो क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए क्षेत्र का विकास करने में अहम भूमिका निभाई जाएगी। 

 कार्यक्रमों को संबोधित करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम सिंह बालियान समाजसेवी प्रवीण तेवतिया वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता राजगुरु तोमर चौ सुरेंद्र सिंह मुखिया चौ हरपाल सिंह मुखिया देवेंद्र नंबरदार रमेश नंबरदार दिलावर सिंह चौ दीपक शर्मा प्रदीप शर्मा रविंद्र तोमर सत्येंद्र तोमर महेंद्र शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।