भाजपा के प्रधानमंत्री इच्छा जताएं कि, वो कांग्रेस में आना चाहते हैं, हम लेंगे या नहीं ,ये बाद की बात : नसुमुद्दीन सिद्दकी

भाजपा के प्रधानमंत्री इच्छा जताएं कि, वो कांग्रेस में आना चाहते हैं, हम लेंगे या नहीं ,ये बाद की बात : नसुमुद्दीन सिद्दकी

संवाददाता नीतीश कौशिक

बडौत | कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद में आए नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पर सवाल उठाने वाली भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि, दो लोग चुनाव लडते हैं, वोट डाले जाते हैं और गिनती भी होती है | ऐसे में कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव नूरा कुश्ती कैसे हो सकता है | भाजपा का केंडिडेट चुनाव लड़ता तो नूरा कुश्ती नहींं होती क्या |

नसीमुद्दीन सिद्दकी यहीं नही रुके, उन्होंने प्रधानमंत्री को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि, भाजपा के प्रधानमंत्री इच्छा जाहिर करें ,कि वो कांग्रेस में आना चाहते हैं, हम लेंगे या नहींं ,ये अलग बात है।

सिद्दकी ने कहा कि ,कांग्रेस ने सदा देश के लिये कुर्बानी दी है राजीव जी ने शरीर के टुकड़े करा लिए ,लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिये | कांग्रेस नेता ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए |

स्थानीय निकाय चुनाव पर बोलते हुए कांग्रेस नेता सिद्दिकी ने कहा कि, कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव में हिस्सा लेगी | सिद्दकी ने बसपा-रालोद की गठबंधन सरकार में मंत्री रहे दिवंगत नेता को इंगित करते हुए कहा कि उनके दबाव के कारण बागपत जिला मुख्यालय बना ,जबकि बनना बड़ौत को चाहिये था। 

कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद सिद्दकी आज पहली बार बागपत के बड़ौत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ युनुष चौधरी के आवास पर पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा कांग्रेस के लिए हर तरह से सहयोग करने का संकल्प लिया।