शनि जयंती पर आहुतियां देकर शनिदेव को प्रसन्नता की प्रार्थना

शनि जयंती पर आहुतियां देकर शनिदेव को प्रसन्नता की प्रार्थना

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा | शनि जयंती पर कस्बे के गौशाला परिसर में स्थित दूर दूर तक अपनी सिद्धि के कारण प्रसिद्ध हुए शनिदेव मन्दिर में भगवान् शनिदेव का तैलाभिषेक कर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन मे आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया।

कस्बे मे जैन कालेज मार्ग पर श्री धर्मार्थ पंचायती गौशाला के प्रांगण में स्थित भव्य व‌ चमत्कारी भगवान् शनिदेव मंदिर में शुक्रवार को शनि जयंती पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह दस बजे मन्दिर मे पंडित यज्ञेश शास्त्री ने भगवान शनिदेव का रूद्राभिषेक व तैलाभिषेक कराया। इसके बाद हवन का आयोजन हुआ। श्रद्वालुुुओ ने हवन यज्ञ आहुतियां देकर शनिदेव को प्रसन्न किया। शनिदेव से परिवार की खुशहाली और समस्त विश्व में शान्ति की प्रार्थना की। सैकडों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया ,जिसमें बडी संख्या में श्रद्वालु शामिल रहे।