5 फरवरी को मनाया जाएगा सामंत सम्राट् सलक्षणपाल तोमर का 1063 वां जन्मदिन, समारोह को भव्य और विशाल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान :डॉ महक सिंह

5 फरवरी को मनाया जाएगा सामंत सम्राट् सलक्षणपाल तोमर का 1063 वां जन्मदिन, समारोह को भव्य और विशाल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान :डॉ महक सिंह

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | सामंत सम्राट् सलकक्षण पाल देव तोमर का 1063 वां जन्मदिन 5 फरवरी को मनाया जाएगा | उक्त घोषणा आज यहाँ प्रेस वार्ता के दौरान सामंत सम्राट सलक्षणपाल देव तोमर मैमोरियल ट्रस्ट ने करते हुए बताया कि, नगर के जनता वैदिक कालेज में
समारोह में विभिन्न प्रांतों सहित विदेशों से भी अतिथि शामिल होंगे | 


 प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि, नगर के जनता वैदिक कॉलेज में 5 फरवरी को सामंत सम्राट सलकक्षण पाल देव तोमर की याद में उनका 1063 वां जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में दूर-दराज तक के लोग आएंगे | जन्म दिन समारोह को भव्य और विशाल बनाने के लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है तथा देश विदेश तक के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे |

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सामंत सम्राट सलकक्षण पाल देव तोमर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, उन्होंने दिल्ली पर 105 वर्ष तक शासन किया, वह एक योद्धा के रूप में भी जाने जाते हैं | अंग्रेजी हुकूमत को उन्होंने हिला कर रख दिया था |

प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ महक सिंह ने बताया कि ,उनके जन्मदिन पर जनपद के खिलाड़ियों को व समाज के लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा | इस अवसर पर प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार महामंत्री डॉ यशपाल सिंह उपाध्यक्ष बाबा रामकिशन देव डॉ विनोद तोमर डॉ विवेक तोमर एड डॉ सत्येंद्र सिंह के अलावा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भाग लिया |