गुरु नानक ने अध्यात्म को आत्मबल व ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करते हुए आत्मसम्मान का पाठ पढाया : एड दीपक शर्मा

गुरु नानक ने अध्यात्म को आत्मबल व ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करते हुए आत्मसम्मान का पाठ पढाया : एड दीपक शर्मा

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बड़ौत | नगर की पट्टी मेहर में गुरुद्वारे में गुरु नानक के जयंती महोत्सव पर प्रबंधन समिति के साथ मिलकर सर्व समाज उत्थान समिति के संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता एड दीपक शर्मा ने मत्था टेका व गुरु नानक देव को नमन करते हुए कहा कि, उनके दिए हुए उपदेशों के कारण ही अध्यात्म, ज्ञान और आत्मबल की पताका दुनिया में फहरा रही है |इस दौरान दीपक शर्मा एडवोकेट ने संगत के साथ प्रसाद ग्रहण किया |

 वरिष्ठ भाजपा नेता व सर्व समाज उत्थान समिति के संयोजक एड दीपक शर्मा ने गुरु नानक प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में संगत को संबोधित करते हुए कहा कि, अंधकार मिटाता है प्रकाश पर्व | गुरु नानक ने अपना पूरा जीवन सामाजिक कुरीतियां को दूर करने में अर्पित कर दिया और समाज को एक नई दिशा दी | उनका जन्म ऐसे समय में हुआ जब मुगलों द्वारा भारत पर आक्रमण किया जा रहा था, चारों ओर अत्याचार और हिंसा का वातावरण था ,ऐसे समय में गुरु नानक ने सभी को शांति सद्भाव बनाए रखने की शिक्षा दी |गुरु नानक ने समाज में ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म किया और सभी के साथ एक समान व्यवहार करने की बात कही |

कहा कि,गुरु नानक का जन्म दिन प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है | प्रकाश पर्व का अर्थ है हम अपने मन का अंधकार मिटा कर, ईश्वर की भक्ति करें ,साथ ही समाज में फैली कुरीतियां भेदभाव रूपी अंधकार को मिटा दें व सब एक दूसरे का सम्मान करें | इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध समिति संगत के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर दीपक भारद्वाज को सम्मानित भी किया गया |

 इस मौके पर ब्राह्मण महासभा समिति के मेरठ मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा जय हिंद मंच जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सक्षम शर्मा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल महादेव समाजसेवी योगेश कुमार बैटरी वाले आदि लोगों ने भारत के महान संत परंपरा के अप्रतिम व सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी लोगों ने अपना मत्था टेक कर गुरु नानक देव को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया |

वहीं गुरुद्वारा प्रबंध समिति प्रधान सरदार भजन सिंह, सरदार मान सिंह गुरुदेव सिंह सुखदेव सिंह पप्पू सिंह दीप सिंह शमशेद सिंह लवली सिंह जसवीर कौर हरप्रीत कौर आदि ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एड दीपक शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया | इस मौके पर मुकेश जांगिड़ मांगेराम शर्मा ओमपाल राठी बाबूराम भारद्वाज कृष्ण दत्त शर्मा बीके शर्मा , मा किशनपाल आदि मौजूद रहे |