धूमधाम से हुआ महिला जैन मिलन का शपथ ग्रहण समारोह

धूमधाम से हुआ महिला जैन मिलन का शपथ ग्रहण समारोह

••जनेश्वर दयाल जैन बने मिलन‌ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।महिला जैन मिलन की स्थानीय शाखा का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। पदाधिकारियों ने समाज सेवा के संकल्प के साथ ही ली शपथ।

इस दौरान समारोह का शुभारम्भ नमोकार मंत्र व महावीर प्रार्थना के साथ हुआ। वीरांगनाओं ने श्रीजी के भजनों की प्रस्तुति दी। बेहतर कार्य करने वाली वीरांगना रेखा और संगीता जैन, वरिष्ठ वीरांगना आशा जैन के अलावा पूर्व पदाधिकारी बबीता जैन, रूचि जैन, दीपा जैन का सम्मान किया गया। मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन ने पदाधिकारियों को समाजसेवा के संकल्प के साथ शपथ दिलाई। इनमें अध्यक्ष रेखा जैन मंत्री अक्षिता जैन, कोषाध्यक्ष दीपा जैन, उपाध्यक्ष संगीता जैन, उपमंत्री रुचि जैन, धार्मिक मंत्री बबीता जैन ने शपथ ली। बबीता जैन ने मिलन की सदस्यता ग्रहण की। 

समारोह में भगवान शांतिनाथ पर प्रश्न पूछे गए।तथा सही उत्तर देने वालों को सम्मानित किया गया। श्रीजी आरती के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।