माध्यमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय दौड प्रतियोगिता संपन्न

माध्यमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय दौड प्रतियोगिता संपन्न

संवाददाता राहुल राणा

दोघट | गांधी स्मारक इंटर कालिज के प्रांगण में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्धाटन कालेज प्रधानाचार्य सुशील कुमार तोमर ने फीता काट कर किया | प्रतियोगिता में बिनोली ब्लाक के विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया |

बालिका वर्ग में 400मी दौड़ में अवनी रंछाड प्रथम, तथा निशा जिवाना गुलियान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं 100मी दौड़ में छवि दोघट, रीतिका दोघट व शिवी रंछाड ने बाजी मारी |15 सौ मीटर की दौड़ में काजल रंछाड प्रथम, शालु रंछाड दूसरे स्थान पर रही |

छात्र वर्ग में 15 सौ मीटर दौड़ में अश्वनी रंछाड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर मोहित बरनावा रहा |400मी दौड़ में मोनिश दोघट प्रथम, अकिल रंछाड दूसरे व सोनु टीकरी तीसरे स्थान पर रहा |