नव गठित उपजा कार्यकरिणी से क्षुब्ध पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

नव गठित उपजा कार्यकरिणी से क्षुब्ध पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

कोंच। जालौन उत्तर प्रदेश जर्नलिष्ट एसोसिएशन की तहसील इकाई का गठन  जवाहर नगर मियां गंज स्थित मीडिया हाउस में प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था और नवीन गठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी जिसमें उपजा सदस्यों से आम सहमति न बनाते हुए जबरन कार्यकारिणी को थोप दिया गया है जिसे पूर्व नियोजित तरीके से कुछ कलमकारों के निर्देशन में कार्यकरिणी का गठन कर लिया गया है और बगैर चर्चा के चुनाव कराए बिना पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गयी है नव गठित कार्यकारिणी में अधिकांश पदाधिकारियों का पत्रकारिता से दूर दूर का कोई रिश्ता नहीं है जिसके कारण पत्रकारिता का समाज मे स्तर गिरता जा रहा है जिसके जिम्मेदार हम स्वयं हैं इस नव गठित कार्यकारिणी से क्षुब्ध होकर फील्ड में कार्य करने वाले पत्रकारों ने नव गठित कार्यकारिणी का विरोध करते हुए चयन प्रक्रिया से नाराज होकर अपने पदों से सामूहिक रूप से स्तीफा दे दिया है जिनमें पदाधिकारी संरक्षक मंडल से प्रिया शरण नगाइच गणेश प्रसाद बुधौलिया अरबिंद दुबे उपाध्यक्ष सिराजुद्दीन पवन कुमार मंत्री अली जावेद संगठन मंत्री सद्दाम हुसैन कार्यकरिणी सदस्य राजेन्द्र पांचाल अरविंद कौशल पुष्पेंद्र दुबे राज कुमार दोहरे राहुल कुमार मुनव्वर अली सुंदरम सोनी और इमरान अली आदि प्रमुख हैं।