निरंतर अभ्यास ही सफलता का मूल मंत्र है:- धरवेंद्र त्यागी

निरंतर अभ्यास ही सफलता का मूल मंत्र है:- धरवेंद्र त्यागी

मंडल ब्यूरो अनिल चौधरी

हाथरस सादाबाद क्षेत्र का गांव करकौली के धर्मेन्द्र त्यागी का दो दो सरकारी नौकरी में चयन हुआ है। दिल्ली में लेक्चरार(गणित) में आल इंडिया रैंक 12 वीं हासिल की तथा रेलवे कोलकाता बोर्ड में स्टेशन मास्टर में पहली रैंक हासिल की। धर्मेन्द्र त्यागी का कहना है कि उनको पढ़ना और पढ़ाना पसंद है इसलिए लेक्चरार गणित के पद पर जोइनिंग लिया है। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता ताऊ तथा गुरु जन को देते है। तथा तैयारी के दिनों में बहन भाइयों के सहयोग का भी उनकी सफलता में अहम योगदान रहा है। वे छात्राें को शिक्षित कर देश की उन्नति में योगदान देना चाहते है। इनकी प्राथमिक शिक्षा एस.आर.के. त्यागी इंटर कॉलेज वासवित्ता से हुई है तथा उच्च शिक्षा दयालबाग शिक्षण संस्थान से प्राप्त हुई है।