अन्तर्राज्यीय 03 लुटेरों को किया गया गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय 03 लुटेरों को किया गया गिरफ्तार

स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय 03 लुटेरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 21500 रुपये नकद, तीन अदद मोबाईल फोन, दो अदद अवैध तमंचा मय 04 अदद जिन्दा कारतूस व घटना मे प्रयुक्त एक औरा कार बरामद-

                          पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना सफदरगंज व लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटनाओं का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश पर स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम को अथक प्रयास से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से आज दिनांक 16.04.2023 को अभियुक्तगण 1.आर्दश सिंह उर्फ गोलू पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना पैकोलिया जिला बस्ती  2. अखण्ड प्रताप सिंह उर्फ राजू पुत्र शमसेर सिंह निवासी ग्राम पूरे पवारन का पुरवा मजरे धूता थाना गदागंज जनपद रायबरेली   3. दीपक कुमार पुत्र महेश निवासी ग्राम बरतौली थाना बटबैन जनपद कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को मुश्कीनगर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से थाना सफदरगंज व लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत की गई लूट के 21500/- रुपये नकद, तीन अदद मोबाईल फोन, दो अदद नाजायज  तमंचा 12 बोर व चार अदद जिन्दा कारतूस व घटना मे प्रयुक्त एक औरा कार नम्बर- UP32RN6278 बरामद किया गया। मौके से कार का चालक रुद्र प्रताप सिंह उर्फ मोटू फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 155/23 व 156/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

                        अभियुक्तगण शातिर अपराधी है। इनका एक गिरोह है जो जनपद बाराबंकी, लखनऊ आदि जनपदों में लूट की घटना कारित करते है। अभियुक्त आदर्श सिंह उर्फ गोलू गैंग का सरगना है और लखनऊ के गोमतीनगर खरगापुर में एक होटल लीज पर लेकर चलाता है। इसके 03 अन्य साथी 1-अखण्ड प्रताप सिंह उर्फ राजू, 2-दीपक कुमार व 3- रुद्र प्रताप सिंह उर्फ मोटू (वांछित) है। इनकी दोस्ती इन्स्टाग्राम के माध्यम से हुई थी और इसके साथी उसके होटल पर काम करते है। अभियुक्तगण द्वारा प्लान बनाकर कार के माध्यम से प्रातः 03.00-05.00 बजे के मध्य हाइवे पर सुबह में मण्डी के लिए निकलने वाले हाफ डाला/पिकअप को लूट की घटनाओं के लिए निशाना बनाया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा लूट की घटनाएं महिला मित्र के शौक पूरा करने व नशे के लिए की जाती थी। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस द्वारा की जाने वाली वाहनों की चेकिंग प्रणाली को देख कर पुलिस चेकिंग के नाम पर लूट की घटनाएं कारित की जाती थी।  

                       घटना के सम्बन्ध में पूछताछ पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग इसी ओरा कार से लूट करने के लिए आते जाते है। हम चारों लोगो ने मिलकर सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापगंज के पास हाईवे पर दिनांक 06.04.2023 को एक पिकप वाले से लूट की थी तथा दिनांक 08/09.04.2023 को थाना लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मंगलपुर के पास हाइवे पर भी लूट की थी। थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 148/2023 धारा 394/506 भा0द0वि0 व थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 94/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया था।
 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.आर्दश सिंह उर्फ गोलू पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना पैकोलिया जिला बस्ती  
2. अखण्ड प्रताप सिंह उर्फ राजू पुत्र शमसेर सिंह निवासी ग्राम पूरे पवारन का पुरवा मजरे धूता थाना गदागंज रायबरेली   
3. दीपक कुमार पुत्र महेश निवासी ग्राम बरतौली थाना बटबैन जनपद कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

बरामदगी-
1- लूट के 21500/- रुपये नकद,
2- तीन अदद मोबाईल फोन, 
3- दो अदद नाजायज  तमंचा 12 बोर व चार अदद जिन्दा कारतूस
4- घटना मे प्रयुक्त एक औरा कार नम्बर- UP32RN6278 

पुलिस टीम-
स्वाट टीम-
1. उ0नि0 श्री अजय कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम 
2. उ0नि0 श्री संजीव प्रकाश सिंह स्वाट टीम 
3. हे0का0 अभिमन्यु सिंह, हे0का0 तनवीर अहमद, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 जीतू सरोज
4. हे0 का0 मनीष यादव, का0 अंकित तोमर, का0 धनंजय सिंह, का0 अभिषेक राजवंशी
5. का0 नितिन कुमार, का0 हरिकान्त यादव, का0चा0 सुभान अली
सर्विलांस टीम-
1. उ0नि0 श्री अकिंत त्रिपाठी प्रभारी मीडिया सेल/सर्विलांस टीम 
2. उ0नि0 श्री रमाकान्त भारतीय सर्विलांस टीम
3. हे0का0 रामआधार, हे0का0 जितेन्द्र वर्मा, 
4. हे0का0 अनुज कुमार, का0 जरनैल सिंह, का0 शैलेन्द्र कुमार
5. का0 सुधाकर सिंह भदौरिया, का0 प्रवीण शुक्ला, का0 दिव्यांश यादव, 
थाना सफदरगंज-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश वर्मा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 संजीव कुमार 
3. उ0नि0 राजेश यादव, 
4. उ0नि0 रामराज यादव 
5. मु0आ0 अमरजीत, का0 राजकुमार यादव 
6. का0 आशीष सिंह का0 निरंजन प्रजापति का0 विजय कुमार गुप्ता