करीब चार दिन पूर्व ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 04 अन्तर्राज्यीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार।

करीब चार दिन पूर्व ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 04 अन्तर्राज्यीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। करीब चार दिन पूर्व थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण, 04 अन्तर्राज्यीय शातिर लुटेरों को लूटे गए एक लैपटॉप व अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद। दिनांक 22.09.2023 को वादी हेमंत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी पचंदा थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर सूचना दी गई कि वादी की कस्बा अलीगंज में सर्राफा की दुकान है, वह शाम को अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। तभी पचंदा गांव के पास ही अपाचे मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्ति उनसे तमंचे के बल पर उनका बैग छीन कर भाग गए, जिसमे उनके 90,000 रुपए और एक लैपटॉप रखा था। इसके संबंध में थाना अलीगंज पर मुअसं 267/ 23 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया। उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक अलीगंज प्रेमपाल सिंह को अभियुक्तगण की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री शुधांशू शेखर के निर्देशन में दिनांक 26.06.2023 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से समय करीब 05.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिंदु - 
1. अभियुक्त शातिर किस्म के बदमाश हैं, जिनका अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह है।
2. अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट / छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
3. अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 22.09.2023 को उसके साथियों के साथ मिलकर दुकान बन्द करके जाते समय एक ज्वैलर्स से एक बैग व 90,000 रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था।
4. घटना कारित करने के पहले अभियुक्त लखन द्वारा रैकी की गयी थी।
5. अभियुक्तगण मंहगे कपडे व अपने शौक मौज पूरा करने के लिए लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। 
6. अभियुक्तगण द्वारा लूट व चोरी की घटनाओं से प्राप्त रुपयों को आपस में बांट लिया जाता है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता - 
1. लाखन राठौर पुत्र अजय बहादुर निवासी ग्राम खरसुलिया थाना नयागांव एटा। 
2. मनीष गिरी पुत्र उपेंद्र गिरी निवासी गोदना मढिया थाना कोतवाली छपरा जनपद छपरा बिहार। (हाल पता गली न0 32 मकान न0 2124 सैक्टर 104 थाना राजेन्द्र पार्क मकान मालिक लीलू जनपद गुडगाँव हरियाणा )
3. विष्णु पुत्र रामभवन राय नि0 ग्राम परसिया थाना कोतवाली देवरिया जनपद देवरिया (हाल पता सूरतनगर सेक्टर 104 मकान नम्बर 986 गली न0 280 थाना राजेन्द्र पार्क जनपद गुडगाँव हरियाणा ) 
4. मनीष उर्फ मोगली पुत्र जगवीर धानुक निवासी वोर, थाना कोतवाली रोहतक जनपद रोहतक हरियाणा (हाल पता सैक्टर न0 104 गली न० 38 मकान न0 786 सूरत नगर फेस-2 गुडगाँव हरियाणा)

अभियुक्त लाखन राठौर का आपराधिक इतिहास 
1- अ०स० 25 / 2023 धारा 323, 504, 506 आईपीसी थाना नयागाँव एटा। 
2- अ०स० 822 / 2021 धारा 323,352,504 आईपीसी थाना नयागाँव एटा। 
3- अ०स० 842 / 2021 धारा 147, 148, 149, 352, 452 आईपीसी थाना नयागाँव एटा।

बरामदगी - 
1. 01 लैपटॉप
2. 02 मोटर साईकिल (एक अपाचे व एक सुपर स्पलेन्डर)
3. 01 अवैध तमंचा 03 जिंदा कारतूस 315 बोर
4. 1450 रुपए