प्रधान सहायक के निधन पर स्वास्थ्य विभाग में फैल शोक की लहर।

प्रधान सहायक के निधन पर स्वास्थ्य विभाग में फैल शोक की लहर।

एटा। जिला क्षय रोग केन्द्र एटा पर कार्यरत प्रधान सहायक श्री के0पी0 सिंह का गंभीर बीमारी के कारण दिनांक 22.10.2023 को को निधन हो गया। उक्त सूचना से जिला क्षय रोग केन्द्र, एटा सहित स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर फैल गई। जिला क्षय रोग केन्द्र, एटा पर मृतक की आत्मा की शान्ती के लिये समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 02 मिनट का मौन रखा गया। मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि देते हुये ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्रद्धाजंलि सभा में डा0 राजेश शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी, अरविन्द सिंह चौहान, आशीष पाराशरी, भानुप्रकाश सोनी, रमेश बाबू, हृदेश कुमार, अभय सिंह चौहान, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, श्रीमती पूनम यादव, धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार उपस्थित थे। साथ ही सुधीर सक्सैना, श्यौराज सिंह भी उपस्थित रहें।


ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता