दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद, हलवा पूरी खिलाया

दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद, हलवा पूरी खिलाया

बहसूमा। दुर्गा अष्टमी पर मंगलवार को कन्या पूजन हुआ।सुबह पहले श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर मां दुर्गा की आराधना की। इसके बाद अपने घरों में पहुंच कर कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया। इससे पहले सभी कन्याओं के जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक लगाया। बाद में सभी कन्याओं को हलवा,पूरी का भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी कन्याओं को उपहार दिया गया।बता दें कि आठवें नवरात्र पर पूजन के बाद व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने आज मंगलवार को अपना व्रत खोल लिया। आठ दिनों से नवरात्रों के चलते श्रद्धालुओं ने व्रत रखा हुआ था। पंडित मिंटू शर्मा ने बताया कि नवरात्र में पूजा अर्चना करने से मां सभी की मनोकामना पूर्ण करती है। मां दुर्गा के पावन चरणों में पूजा अर्चना करने वाले साधकों को कन्या पूजन के लिए कन्याओं को ढूंढने में भारी  मशक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राचीन काल से मान्यता चली आ रही है कि जो साधक नवरात्र का व्रत कर अष्टमी के दिन कन्याओं की पूजा कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन करवाते हैं,उन पर मां भगवती अपना आशीर्वाद रखती है। लोगों को अपने घरों में कन्याएं बिठाने के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।एक दूसरी गली मौहल्लों में जाकर कन्याओं को ढूंढ रहे थे। लोगों ने पूरे विधि विधान पूर्वक 7,9,11 कन्याओं को अपने घरों में बिठाकर पांव धोकर,तिलक लगाकर, हाथों में मोली बांधकर हलवे पूरी का प्रसाद खिलाकर कन्याओं को श्रद्धापूर्वक समान भी दिया।