भा कि यू तोमर द्वारा 11नवम्बर  को होगा चक्का जाम

भा कि यू तोमर द्वारा 11नवम्बर  को होगा चक्का जाम

बहसूमा(मेरठ) बहसूमा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भारतीय किसान यूनियन तोमर जिला अध्यक्ष सनी चौधरी ने कहा कि आने वाली 11 तारीख को भारतीय किसान यूनियन तोमर थाना बहसूमा का घेराव करेगी और चक्का जाम करेगी उन्होंने बताया कि बहसूमा थाना पुलिस द्वारा गैंग रेप मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि थाना बहसूमा क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय बहसूमा पुलिस पीड़ितों को डराने धमकाने का कार्य कर रही है। और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन तोमर आने वाली 11 तारीख को यानी 11 अक्टूबर को थाना बहसूमा का घेराव करते हुए चक्का जाम करेगी। जिसके जिम्मेदार स्वयं पुलिस प्रशासन ही होगा।