शहर की मुख्य सड़कों को किया जायेगा गड्ढ़ा मुक्त

शहर की मुख्य सड़कों को किया जायेगा गड्ढ़ा मुक्त

 दो दर्जन वार्डाे की 30 किमी. लंबी 26 मुख्य सड़कों को किया गया है चिन्हित

सहारनपुर। शहर के लोगों को जल्दी ही गड़ढ़ांे वाली सड़कों से निजात मिलने वाली है। शहर की 26 मुख्य सड़कों को नगर निगम द्वारा चिन्हित किया गया है। इन सड़कों का निर्माण, पैचिंग व मरम्मत कार्य पंद्रह दिन में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इन 26 सड़कों में कुछ सड़कों की मरम्मत, पैचिंग कार्य व निर्माण सम्बंधी कार्य स्मार्ट सिटी द्वारा किया जायेगा।

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि शहर की स़ड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए नगर निगम द्वारा जल्दी ही अभियान चलाया जायेगा। शहर की 26 प्रमुख सड़कों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। दो दर्जन वार्डाे की लगभग 30 किमी. लंबी सड़कों की मरम्मत व पैचिंग का कार्य 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि उक्त 26 सड़कों में से 09 सड़कों की मरम्मत व निर्माण आदि कार्य स्मार्ट सिटी द्वारा तथा 17 सड़कों की पैचिंग व मरम्मत कार्य नगर निगम द्वारा कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा कुछ सड़कों पर हॉट मिक्स प्लांट द्वारा भी कार्य कराया जायेगा।