अखिलेश बोले- सपा का लक्ष्य लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराना, अव्यवस्था से त्रस्त है शहरी जनता

सपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि निकाय चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब लेगी। भाजपा सरकार को महंगाई और जनता को हो रही परेशानियों का जवाब देना होगा। भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और आरक्षण को छीन रही है।

अखिलेश बोले- सपा का लक्ष्य लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराना, अव्यवस्था से त्रस्त है शहरी जनता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कूड़े के ढेर, गंदगी, बढ़े हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ वोट देकर भाजपा को हराएगी। सफाई व्यवस्था न होने से शहरी क्षेत्रों में डेंगू, टाइफाइड सहित कई बीमारियां फैल रही हैं। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर नगरों की जनता को धोखा दिया है। सपा का लक्ष्य लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराना है। अन्य दल तय करें कि उन्हें क्या करना है?

सपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि निकाय चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब लेगी। भाजपा सरकार को महंगाई और जनता को हो रही परेशानियों का जवाब देना होगा। भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और आरक्षण को छीन रही है। बहुजन समाज को अपमानित कर रही है। इस बार बहुजन समाज को भरोसा है कि समाजवादी सबको जोड़कर भाजपा का मुकाबला करेगी और भाजपा को करारी शिकस्त देगी। लोकतंत्र, बाबा साहब के संविधान को बचाने और अपने हक, सम्मान, अधिकार के लिए बहुजन समाज समाजवादी पार्टी के साथ एकजुट हो रहा है।

और अधिक खबरों के लिए आगे पढ़े ..... https://upno1news.com/Up-11889

दरोगा पर धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज

- गाड़ी बेचने का मामला, पुलिस की हो रही है किरकिरी

- जिलाधिकारी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा