बडौत और छपरौली में प्रगतिशील किसानों को समारोह पूर्वक सम्मान पत्र वितरित

बडौत और छपरौली में प्रगतिशील किसानों को समारोह पूर्वक सम्मान पत्र वितरित

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बडौत |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में, किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त हस्तांतरित किए जाने पर प्रसन्न किसानों के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार छपरौली व बड़ौत ब्लॉक पर विकासखंड स्तरीय आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी आयोजित कर प्रगतिशील किसानों का सम्मान समारोह व जिला स्तरीय रबी गोष्ठी का भी आयोजन किया गया | उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिन चौधरी द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में नितिन चौधरी ने किसानों को बताया कि, सरसों की बुवाई के समय सल्फर का प्रयोग अवश्य करें , तथा सिंगल सुपर फास्फेट भी डालें |  गेहूं की नई-नई प्रजातियों की बुवाई के लिए प्रेरित करते हुए बीज शोधन के उपरांत ही बुवाई की हिदायत दी गई। मुख्य अतिथि ने किसानों को सम्मान प्रमाण पत्र भी वितरित किये। 

बोढा से सूरजपाल ,कुरड़ी से लोकेंदर ,रठौडा से ओम सिंह ,समेत 75 किसानों को सम्मानित किया गया | गोष्ठी में उदयवीर , डॉक्टर देवेंद्र बदरखा , बीटीएम यशपाल सिंह , एटीएम अमित कुमार ,तकनीकी सहायक पोपीन कुमार समेत सैकड़ों किसान छपरोली ब्लॉक मौजूद रहे |

दूसरी ओर बडौत ब्लॉक पर भी सैकड़ों किसानों को एडीओ तेजपाल की उपस्थिति में किसान सम्मान पत्र दिए गए । किसानों को निशुल्क वेस्ट डी कंपोजर का वितरण किया गया तथा उसकी प्रयोग विधि बताई गई। इसके अलावा फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में भी सहायक विकास अधिकारी महेश कुमार खोखर ने विस्तार पूर्वक बताया और दिए गए डी कंपोजर की भी जानकारी दी गई तथा हेल्प डेस्क के बारे में भी जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर  ब्लाक प्रमुख पति छपरोली बृजपाल खोखर , भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम राणा ,क्षेत्रीय  सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा गौरव तोमर, किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य वेदपाल , भाजपा कार्यालय प्रभारी किसान मोर्चा विनय ठाकुर , किसान मोर्चा के जिला मंत्री अंकित खोखर ,भाजपा किसान मोर्चा छपरोली मंडल अध्यक्ष कंवर पाल आदि मौजूद रहे | कार्यक्रम का सुंदर संचालन एडीओ महेश खोखर द्वारा किया गया।