डॉ मनोज बिश्नोई बने यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष , भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के लिए तैयार

डॉ मनोज बिश्नोई बने यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष , भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के लिए तैयार

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार एवं राष्ट्रीय महासचिव रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से झांसी में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेशीय कार्यकारिणी की घोषणा की है।

बता दें कि, विगत 6 माह से यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन, यूटा की कार्यकारिणी भंग चल रही थी | प्रांतीय अधिवेशन जो कल झांसी में संपन्न हुआ, उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार ने प्रांतीय कार्यकारिणी का घोषणा की |

झांसी अधिवेशन में बागपत बड़ौत के डॉ मनोज बिश्नोई को प्रांत का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शिक्षक समाज सहित अन्य लोगों ने भी डॉ मनोज विश्नोई को शुभकामनाएं दीं।

वहीं नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनोज विश्नोई ने बताया कि ,यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन 1739 एक ऐसा संगठन है, जो भ्रष्टाचारियों को भ्रष्टाचार करने से रोकता है, साथ ही जो भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करने से नहीं रुकता, उसे रंगे हाथों पकड़वा कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाता है। अब तक इस संगठन की प्रेरणा से 200 से भी अधिक भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। कहा कि ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो उन पर विश्वास करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सुधीर रुहेला, राहुल तंवर, विनीत चौहान, अरुण कुमार, अंजलि, आशीष वर्मा, अभिषेक तोमर, कृष्णा शर्मा, डॉ सतीश खारी, महेश आर्य, राकेश फौजी, बॉर्बिल चौधरी, राकेश जैन, विजेंद्र शर्मा आदि थे।