अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप।

अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप।

रमेश बाजपेई 

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात महिला की जली हुई लाश बरामद‌ हुई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मिली जानकारी अनुसार शिवाजी नगर मोहल्ले में एक अज्ञात महिला की लाश पूरी तरह जली हुई पाई गई।महिला के शरीर पर साड़ी व चूड़ी भी मिली है वही अज्ञात महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।पुलिस द्वारा अज्ञात महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों व सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।वही सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव पाया गया है जांच की जा रही है पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया सीसी टीबी का सहारा लिया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाईं थीं