हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाकर बीजेपी देगी मिशन-2024 को धार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दूसरी पुण्यतिथि पर किया गया याद।

हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाकर बीजेपी देगी मिशन-2024 को धार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दूसरी पुण्यतिथि पर किया गया याद।

एटा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल हिन्दू हृदय सम्राट के रूप में जाने-जाने वाले स्वर्गीय कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे। उनके बेहद करीबी रहे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह के बारे में पुरानी यादें ताजा की। कल्याण सिंह सर्व समाज के नेता थे कल्याण सिंह के बेहद करीबी रहे मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए अपनी सरकार कुर्बान कर दी थी। जब वो त्यागपत्र देने के बाद निकलते थे, तो उत्तर प्रदेश की जनता उनकी पग धूलि को अपने मस्तक से लगा लेती थी। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सर्व समाज के नेता थे। कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर अलीगढ में होने वाले कार्यक्रम में भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग करने की सम्भावना पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत पूर्व में ही हिन्दू राष्ट्र है। इसे घोषित करने की क्या जरूरत है। अभी तो कश्मीर में भी कहां गया कि यहां के रहने वाले मुसलमानों का रक्त हिंदु ही है। हिन्दू राष्ट्र को लेकर मोहन भागवत ने जो बयान दिया था वो अटपटा और चटपटा नहीं है। कल्याण सिंह के दिल में पिछड़ों का दर्द था। वे पिछड़ों का उत्थान चाहते थे। पिछड़ा समाज सब समाज के साथ आवे इसके लिए वे प्रयासरत थे। , नौजवानों के हाथों को काम और अयोध्या में जय श्री राम। कल्याण सिंह ने प्रभु श्रीराम का मंदिर बनवाने के लिए परिस्थितिओं का आंकलन करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी में लात मार दी थी। राजनीतिक छितिज में ऐसे उदीयमान नक्षत्र बहुत ही कम पैदा होते हैं। भाजपा उनके नारे को यथार्थ रूप देने का काम कर रही नरेन्द्र मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया और किसानों की आय दोगुनी करने का काम किया। झुग्गी झोपड़ी का इन्सान खुले आसमान के नीचे न सोए। उसके लिए मकान हो। कोई भूखे पेट न सोए उसके खाने के लिये अन्न हों ये मोदी जी ने प्रारम्भ कर दिया। योगी आदित्यनाथ मोदी जी के सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इस आरोप से इंकार किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी कल्याण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाकर कल्याण सिंह की हिंदूवादी छवि को हिंदुत्व की धार देकर भुना रही है। मंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह की मृत्यु के बाद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव में कल्याण सिंह योजना शुरू करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत पर 600 सालों तक मुगलों ने और 200 सालों तक अंग्रेजों ने राज किया। यहां की संस्कृति को नष्ट भ्रष्ट कर दिया था।