विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गा वाहिनी के स्थापना दिवस पर किया शस्त्र पूजन।

विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गा वाहिनी के स्थापना दिवस पर किया शस्त्र पूजन।

एटा। केशव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भारती नगर में विश्व हिन्दू परिषद् की दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा उनके स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रखा गया शस्त्र पूजन कार्यक्रम। कार्यक्रम की मुख्य अथिति के रूप में गौरी दुबे प्रांत मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा दुर्गा वाहिनी द्वारा देशभर की सेवा, सुरक्षा और संस्कार के ध्येय वाक्य के साथ महिलाओं व युवतियों को अपने समाज,धर्म व राष्ट्र के लिए समाज में व्याप्त दुराचार भ्रष्टाचार एवं कुरीतियों के प्रति जागरूक करने का कार्य 1991 से अनवरत कर रही है। सेवा यानी समाज में निस्वार्थ भावना से सेवा कार्य करना ,कहीं ना कहीं हम समाज से नहीं जुड़ पाते हैं इस कारण धर्मांतरण के माध्यम से वह हमसे टूटने लगते हैं तो इस स्थिति को सुधारने का एक प्रयास करना सुरक्षा यानी वर्तमान स्थिति के अनुसार सबसे पहले महिलाओं को अपनी अस्मिता की सुरक्षा कैसे करनी है इस पर कार्य करना आज कहीं ना कहीं बहनें आत्म सम्मान, आत्म सुरक्षा के गुण को नहीं अपनाने और हम किस कुल से हैं किस धर्म से हैं इस बात को नहीं समझ पाने के कारण या फिर यह कहे कि अपने महत्व को ना समझ पाने के कारण ही लव जिहाद से अपना जीवन बर्बाद कर रही है इन्हीं विषयों को ध्यान में रखकर सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य किया जाता है। ममता सिंह दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका ने बताया मां दुर्गा को प्रेरणा स्रोत मानकर दुर्गा वाहिनी की स्थापना 1991 में दुर्गा अष्टमी के दिन हुई थी और प्रथम संयोजिका दीदी साध्वी ऋतंभरा एवं सहसंयोजिका डॉक्टर निर्मला पुरोहित को बनाया गया था सीमा वार्ष्णेय जिला महिला समन्यवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी अपने उद्बोधन में कहा दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है अधिक महिलाओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना ।दुर्गा वाहिनी के सदस्य बहनें खुद को शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए समर्पित कर समाज की अन्य हिन्दू बहनों को जागरूक करने का कार्य करती है। कार्यक्रम में आई मातृ शक्ति बहनों, माताओं ने तिलक आरती कर शस्त्रों का पूजन किया अथितियों को स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किए। मीनाक्षी वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्ष विहिप रत्नेश गुप्ता जिला मातृशक्ति संयोजिका, नेहा चौहान नगर उपाध्यक्ष विहीप, अंजली गुप्ता वरिष्ठ समाज सेवी, विनेश जैन, रीना वर्मा, रुचिका चौहान आदि उपस्थित रही।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा