वुशु खिलाड़ी देव नंदनी का हुआ बड़का में जोरदार स्वागत

वुशु खिलाड़ी देव नंदनी का हुआ बड़का में जोरदार स्वागत

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत।वूशु खिलाड़ी देव नंदनी का राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता जम्मू में कांस्य पदक जीतने पर आज बड़का के ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़े से स्वागत किया गया।

23 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सचिव राजविपिन जोशिया ने बताया कि, इसमें बागपत वूशु संघ की दो बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। 45 किलो भार वर्ग में देवनंदनी व 24 किग्रा में दिव्यांशी पंजाब को हराकर देवनंदनी ने कांस्य पदक झटका। आज खिलाड़ी के आने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों व‌ फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालो में डॉ अजय चौहान रामभजन ग्राम प्रधान नितिन चौहान पूर्व प्रधान इस्लाम अश्वनी मास्टर पूर्व प्रधान कृष्ण पाल पुरुषोत्तम विशाल तोमर नंदकिशोर विराज तोमर रजनीश ऋषि मोगा गजे सिंह स्वामी योग अमित चौहान आशा सुनीता भारद्वाज आदि मौजूद रहे।